...

🚦70 लाख की ट्रैफिक लाइटें बनीं शोपीस! चरखी दादरी में उद्घाटन के हफ्ते बाद भी नहीं हुईं चालू जेब्रा क्रॉसिंग और अधूरी सड़कों ने बिगाड़ा सिस्टम, जनता हैरान – आखिर कब सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट?

0
Screenshot 2025-07-04 224209

चरखी दादरी : शहर के ट्रैफिक सिस्टम को सुधारने के लिए करोड़ों खर्च करने के बावजूद प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है। करीब 70 लाख रुपये की लागत से पांच मुख्य चौकों पर लगाई गई ट्रैफिक लाइटें, उद्घाटन के एक सप्ताह बाद भी चालू नहीं हो पाई हैं। वजह – न तो ज़ेब्रा क्रॉसिंग बनीं और न ही सड़कें उस लायक हैं।

नगर परिषद द्वारा लोहारू चौक, महेन्द्रगढ़ चौक, चिड़िया मोड़, दिल्ली बाइपास, रावलधी चौक और भिवानी चौक पर ट्रैफिक लाइटें दो माह पहले ही लग चुकी थीं। बीते सप्ताह चेयरमैन बख्शीराम सैनी ने नारियल फोड़कर इनका शुभारंभ कर ट्रैफिक पुलिस को हैंडओवर भी कर दिया, लेकिन अधूरी तैयारियों के चलते अब तक इनका संचालन शुरू नहीं हुआ।

एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि जब तक लाइटें पूरी तरह शुरू नहीं होतीं, तब तक ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों को नियमों के पालन के लिए जागरूक कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि रेड लाइट जंप करने पर पहली बार 5000 और दूसरी बार 10,000 रुपये का चालान कटेगा। चालान प्रक्रिया तब शुरू होगी जब पूरी व्यवस्था चालू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :