✈️ Khatushyam Helicopter Service: हरियाणा से खाटूश्यामजी और सालासर धाम के लिए जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा 👉 श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत, गुरुग्राम से सीधी हवाई यात्रा का बनेगा रास्ता, अंबाला-हिसार एयरपोर्ट पर भी जल्द उड़ानें
हरियाणा डेस्क: प्रदेशवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हरियाणा सरकार अब खाटूश्यामजी और सालासर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी में जुट गई है। शुरुआत में गुरुग्राम से सीधे खाटू और सालासर तक हेलीकॉप्टर उड़ान की सुविधा मिलेगी।
साथ ही हिसार और अंबाला एयरपोर्ट से भी जल्द घरेलू हवाई सेवाएं शुरू हो सकती हैं।
🛫 चंडीगढ़, हिसार, गुरुग्राम के लिए भी बन रही योजना
नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने चंडीगढ़ में विभागीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की योजना को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। बैठक में गुरुग्राम-चंडीगढ़ और हिसार-चंडीगढ़ के बीच हेलीकॉप्टर सेवा की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
👨✈️ पायलट प्रशिक्षण और एयरपोर्ट लाइसेंसिंग पर जोर
मंत्री गोयल ने कहा कि पायलट बनने की इच्छा रखने वाले छात्रों को बेस्ट ट्रेनिंग सुविधा देने की जरूरत है। उन्होंने हिसार एयरपोर्ट के लाइसेंस कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ताकि जल्द उड़ानें शुरू की जा सकें।
