...

🚌 बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पंजाब के 5 शहरों में दौड़ेंगी PM ई-बसें, नवंबर से पहले बदल जाएगा सफर का अंदाज़ 👉 अमृतसर, जालंधर, लुधियाना को मिलेंगी 100-100 ई-बसें, पटियाला और मोहाली में भी पहली बार दौड़ेगी आधुनिक ग्रीन बस सेवा

0
Screenshot 2025-07-03 213630

पंजाब डेस्क – पंजाब में बस से सफर करने वालों को अब महंगे किराए और प्रदूषण भरी पुरानी बसों से छुटकारा मिलने वाला है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत पंजाब के 5 प्रमुख शहरों — अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली — को ग्रीन ई-बस सेवा से जोड़ने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

पंजाब सरकार ने बीएंडआर विभाग की निगरानी में पांचों शहरों में ई-बस डिपो बनाने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। लक्ष्य है कि नवंबर 2025 से पहले यह सेवा शुरू हो जाए।

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने जानकारी दी कि:

  • अमृतसर, जालंधर और लुधियाना को 100-100 ई-बसें मिलेंगी

  • पटियाला और मोहाली को 50-50 ई-बसें दी जाएंगी

इस योजना में खर्च का 50% हिस्सा केंद्र सरकार वहन करेगी और बाकी फंडिंग नगर निगम व टिकट रेवेन्यू से होगी।

अमृतसर, जालंधर, लुधियाना पहले से स्मार्ट सिटी हैं, जबकि पटियाला और मोहाली को यह ई-बस सेवा स्मार्ट सिटी सूची में शामिल होने का रास्ता खोल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :