जालंधर में नशा तस्कर पर चला पंजाब सरकार का बुलडोजर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ढाबा जमींदोज! काजी मंडी इलाके में माफिया पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी पर दर्ज हैं नशा और पुलिस पर हमले के केस, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त रेड

0
Screenshot 2025-07-02 220942

जालंधर: पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत जालंधर में एक और बुलडोजर कार्रवाई देखने को मिली है। इस बार प्रशासन ने काजी मंडी इलाके में स्थित एक ढाबे को पूरी तरह ढहा दिया। जिस ढाबे पर कार्रवाई की गई, वह धर्मेंद्र नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जिसकी अपराध की दुनिया में गहरी पैठ है।

सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था और JCB मशीनों की मदद से ढाबा ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र के खिलाफ नशा तस्करी से जुड़े कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। इतना ही नहीं, उस पर पुलिस पर हमले का केस भी दर्ज है।

कार्रवाई को लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि यह संयुक्त अभियान जालंधर नगर निगम और पुलिस द्वारा चलाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि इस पर जल्द ही एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी, जिसमें और जानकारी साझा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *