💥 जालंधर में भयानक ग्रेनेड अटैक! पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने ली हमले की जिम्मेदारी हिंदू यूट्यूबर के घर पर तड़के हुआ हमला, बच गई बड़ी जनहानि, धमकी दी– अगली बार नहीं बचेगा
जालंधर : पंजाब के जालंधर शहर में आज सुबह 4 बजे हुए एक ग्रेनेड हमले ने सनसनी फैला दी। यह हमला एक हिंदू विचारधारा वाले यूट्यूबर के घर पर किया गया, जिस पर कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है।
सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि पाकिस्तान के कुख्यात डॉन शहजाद भट्टी ने इस ग्रेनेड अटैक की जिम्मेदारी ली है। उसने एक वीडियो जारी कर खुलेआम कहा है कि “जो मेरे धर्म का अपमान करेगा, उसे सजा मिलेगी।”
🧨 डॉन ने दी खुली धमकी: अगली बार नहीं बचेगा… ग्रेनेड की पिन निकली, पर फटा नहीं!
इस हमले में डॉन की मदद जीशान उर्फ जैसी पुरेवाल और अन्य 5 युवकों ने की बताई जा रही है। हालांकि ग्रेनेड फेंकने के बाद वो किसी तकनीकी कारण से फटा नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के तुरंत बाद जालंधर ग्रामीण पुलिस के एस.एस.पी. गुरमीत सिंह टीम समेत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से एक्टिव ग्रेनेड बरामद किया। फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले पर आधिकारिक बयान नहीं आया है।
शहजाद भट्टी ने अपने वीडियो में सीधी धमकी देते हुए कहा कि अगर पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं करती, तो आगे और हमले होंगे।
