...

🔫 पंजाब में फिर गैंगस्टर एनकाउंटर! हथियार बरामदगी के दौरान चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बचा खेतों में छिपी विदेशी पिस्तौल से गैंगस्टर ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल, संगरूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
Screenshot 2025-07-02 135905

भवानीगढ़ : पंजाब में गैंगस्टर वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामला संगरूर के गांव नदामपुर के पास सामने आया है, जहां पुलिस की एक टीम हथियार की बरामदगी के लिए एक कुख्यात गैंगस्टर को लेकर गई थी, लेकिन उसने पुलिस पर ही गोलियां चला दीं।

गैंगस्टर की पहचान मनिंदर सिंह मोहाली निवासी के रूप में हुई है, जो पहले से ही कई संगीन मामलों में आरोपी है। जब पुलिस उसे नहर किनारे छिपाए हथियार की बरामदगी के लिए ले गई, तो वह अचानक झाड़ियों में छिपी विदेशी लोडेड पिस्तौल निकाल कर फायरिंग करने लगा।


💥 जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर घायल, पुलिसकर्मी की पगड़ी छूकर निकली गोली – मौके से बड़ी साजिश का खुलासा

एस.पी. पलविंदर सिंह चीमा ने बताया कि गैंगस्टर की टांग में गोली लगने के बाद उसे काबू कर लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। गोलीबारी में एक गोली पुलिसकर्मी की पगड़ी को चीरती हुई वाहन से टकराई, लेकिन कोई जानहानि नहीं हुई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि यह गिरोह टारगेट किलिंग की साजिश रच रहा है और इनका सीधा संपर्क जेल में बंद एक बड़े गैंगस्टर से है, जो जेल से ही निर्देश देता है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर ही यह कार्रवाई की गई थी।


📌 पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गैंगस्टर नेटवर्क के नए लिंक का हुआ खुलासा

घायल गैंगस्टर से पूछताछ जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि इससे टारगेट किलिंग गैंग के बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश हो सकता है। एस.पी. चीमा ने कहा कि जेल से संचालित हो रहे गैंगस्टर नेटवर्क पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :