अमृतसर के नए मेयर का बड़ा एक्शन, नगर निगम में तबादलों की सुनामी! पदभार संभालते ही जतिंदर सिंह भाटिया का ताबड़तोड़ फैसला, नगर निगम के 19 अधिकारियों का किया तबादला
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर नगर निगम में नए मेयर जतिंदर सिंह भाटिया के कार्यभार संभालते ही ताबड़तोड़ प्रशासनिक फैसलों की बाढ़ आ गई है। मेयर ने पदभार संभालते ही नगर निगम में 19 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों के आदेश जारी कर दिए हैं। यह फेरबदल मुख्य रूप से म्यूनिसिपल टाउन प्लानिंग (MTP) विभाग और बिल्डिंग इंस्पेक्टरों में किया गया है।
बताया जा रहा है कि यह तबादले शहर के विकास कार्यों को गति देने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सशक्त करने के उद्देश्य से किए गए हैं। सबसे ज्यादा बदलाव सेंट्रल जोन में देखने को मिले हैं, जहां एमटीपी और एटीपी से लेकर इंस्पेक्टर तक की जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल हुआ है।
🔁 प्रमुख जोनवार फेरबदल संक्षेप में:
-
सेंट्रल जोन: MTP मेहरबान सिंह और नरेंद्र शर्मा को नई जिम्मेदारियां, 3 ATP और 2 इंस्पेक्टर बदले गए।
-
नॉर्थ जोन: एटीपी परमिंदर जीत सिंह, इंस्पेक्टर अरुण अरोड़ा और कुलविंदर कौर को सेक्टरों का नया चार्ज।
-
वेस्ट जोन: एटीपी अंगद सिंह और इंस्पेक्टर नवजोत कौर की नियुक्ति।
-
साउथ जोन: एटीपी वजीर राज और इंस्पेक्टर राजरानी, पारस को सेक्टरों की जिम्मेदारी।
-
ईस्ट जोन: एटीपी गुरविंदर सिंह के साथ रोहिणी और सुखविंदर सिंह को सेक्टरवार जिम्मेदारी दी गई।
