पंजाब सरकार की नई सौगात: सेवा केंद्रों में शुरू हुईं 3 बड़ी सुविधाएं, अब आम लोगों को मिलेगा तगड़ा फायदा

0
Screenshot 2025-07-01 180107

फाजिल्का: पंजाब सरकार ने नागरिकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सेवा केंद्रों में तीन नई सुविधाएं शुरू की हैं। ई-गवर्नेंस विभाग की इस पहल से अब आम जनता को स्टांप वेंडर लाइसेंस, फ्री फायर आर्म्ड जोन सर्टिफिकेट और ई-श्रम कार्ड से संबंधित सेवाएं बेहद आसान और सस्ती दरों पर मिलेंगी।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, ई-श्रम कार्ड के लिए सेवा केंद्रों में सिर्फ 10 रुपये में आवेदन किया जा सकता है, जबकि निजी जगहों पर इसके लिए अधिक शुल्क लिया जाता है। स्टांप वेंडर का लाइसेंस लेने के लिए 710 रुपये फीस निर्धारित की गई है। इसके अलावा, फ्री फायर आर्म्ड जोन डिक्लेरेशन सर्टिफिकेट के लिए केवल 1700 रुपये में पांच साल की वैधता वाला आवेदन सेवा केंद्र में किया जा सकता है।

जिला मैनेजर कुणाल गुंबर ने जानकारी दी कि सरकार की ओर से सेवा केंद्रों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। अब आधार कार्ड अपडेट से लेकर एनआरआई सेवाओं तक कई सुविधाएं आमजन को एक ही छत के नीचे मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *