⚡Punjab Budget 2025: हर घर को 300 यूनिट फ्री बिजली, अब गली-गली जगमगाएंगी स्ट्रीट लाइटें! वित्त मंत्री हरपाल चीमा का बड़ा ऐलान – बिजली और सुरक्षा के लिए दोहरी राहत, ‘मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना’ भी शुरू
📍 चंडीगढ़ : पंजाब बजट 2025 पेश करते हुए राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए कहा कि राज्य सरकार हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देना जारी रखेगी। इसके लिए सरकार ने बजट में ₹7,614 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
इसके साथ ही चीमा ने ‘मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना’ की घोषणा करते हुए कहा कि अब पंजाब के गांवों और गलियों में 2.5 लाख स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। खास बात यह है कि सरकार महंगे खंभे लगाने की बजाय लाइटों को लोगों के घरों के सामने लगाएगी और उन्हें घरेलू कनेक्शन से जोड़ा जाएगा।
बिजली की जो खपत इन लाइटों से होगी, उसे उसी घर के बिजली बिल में समायोजित किया जाएगा। यह मॉडल कम खर्चीला और सुरक्षित दोनों होगा, जिससे गांवों में अंधेरा और असुरक्षा दोनों खत्म होंगे।
सरकार ने इस योजना के लिए ₹115 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है।
