Budget 2025 पर विक्रमजीत साहनी का बड़ा हमला! बोले- लुधियाना-जालंधर को क्यों नजरअंदाज़ कर रही है सरकार?

0
Screenshot 2025-06-27 132955

चमड़ा, साइकिल, टेक्सटाइल और खिलौना उद्योग के लिए मांगा विशेष फोकस एरिया, अमृतसर-मोहाली एयर कार्गो पर भी उठाई मांग

चंडीगढ़/जालंधर: राज्यसभा सांसद डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी ने केंद्रीय बजट 2025 पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पंजाब के पारंपरिक और उभरते उद्योगों जैसे चमड़ा, जूते, खिलौने, साइकिल, होजरी, टेक्सटाइल और खेल सामग्री पर विशेष ध्यान देना चाहिए, खासकर लुधियाना और जालंधर के उद्योगों को फोकस एरिया में शामिल करना चाहिए।

डॉ. साहनी ने यह भी कहा कि पंजाब की ‘लैंडलॉक्ड’ स्थिति को देखते हुए केंद्र को मोहाली और अमृतसर एयरपोर्ट को अपग्रेड कर हवाई कार्गो उड़ानों की शुरुआत करनी चाहिए, जिससे निर्यातकों को राहत मिले।

इसके अलावा, उन्होंने दालों और तेल बीजों की 100% खरीद गारंटी को सकारात्मक बताया लेकिन साथ ही मांग की कि सरकार को मक्का, बाजरा जैसी MSP वाली फसलों की भी पूरी खरीद सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि किसानों को उचित लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *