⚖️ हरियाणा में बड़ा न्यायिक फेरबदल: हाईकोर्ट ने 57 जजों के ट्रांसफर के दिए आदेश चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट से सिविल जज तक बदले गए कार्यस्थल, जल्द संभालनी होगी नई जिम्मेदारी

0
Screenshot 2025-04-28 043625

हरियाणा डेस्क: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा में 57 जजों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सभी जजों को जल्द से जल्द अपने-अपने नए स्थानों पर कार्यभार संभालना होगा। इससे पहले 22 अप्रैल को भी हाईकोर्ट ने 72 सिविल जजों के तबादले किए थे। अब एक बार फिर से न्यायिक महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है।

इस ट्रांसफर लिस्ट में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, सिविल जज और एडिशनल सिविल जजों के नाम शामिल हैं।

  • चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अंजली जैन का नूंह से पलवल ट्रांसफर किया गया है।

  • कंवल कुमार अब अंबाला से कैथल में कार्यभार संभालेंगे।

  • सिविल जज मीनू को पानीपत से झज्जर भेजा गया है।

  • संतोष बागोटिया का तबादला फतेहाबाद से सिरसा कर दिया गया है।

  • विक्रम जीत सिंह को गुरुग्राम से नारनौल ट्रांसफर किया गया है।

  • सिविल जज कीर्ति वशिष्ठ अब पंचकूला में ड्यूटी करेंगी।

  • चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट राजीव को फतेहाबाद से हिसार भेजा गया है।

  • एडिशनल सिविल जज उपेंद्र सिंह को कालका से फरीदाबाद स्थानांतरित किया गया है।

हाईकोर्ट के इस फैसले से प्रदेश के विभिन्न जिलों में न्यायिक व्यवस्था में नए सिरे से ऊर्जा और संतुलन आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *