⚠️ टोहाना नगर परिषद पर हरियाणा प्रदूषण बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, ठोस कचरा प्रबंधन में लापरवाही पर 59 लाख का जुर्माना मनियाना रोड डंपिंग साइट पर नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, दो बार निरीक्षण के बाद हुआ एक्शन

0
Screenshot 2025-04-25 230437

टोहाना : हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने टोहाना नगर परिषद पर 59 लाख रुपये का भारी जुर्माना ठोका है। यह कार्रवाई मनियाना रोड स्थित कचरा डंपिंग साइट पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के बार-बार उल्लंघन के चलते की गई है।

बोर्ड अधिकारियों ने 24 दिसंबर और 19 मार्च को दो बार साइट का निरीक्षण किया, जिसमें नियमों की जबरदस्त अनदेखी सामने आई। डंपिंग साइट पर मिश्रित कचरा, खुला प्लास्टिक, जैव मृदा और RDF का ढेर मिला, जिनका न तो सही तरीके से निपटान किया जा रहा था और न ही साइट के आस-पास वृक्षारोपण किया गया था।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप सोलंकी ने बताया कि विभाग से जुर्माना कम कराने को लेकर पत्राचार किया गया है। हालांकि, प्रदूषण बोर्ड नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *