🏛️ ‘एक राष्ट्र-एक विधान’ को लेकर हरकत में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष, लोकसभा अधिकारियों से की अहम चर्चा चंडीगढ़ में विदेशी मेहमानों ने हरियाणवी लोकधुनों पर जमकर थिरकाया पैर, लोकसभा अधिकारियों संग साझा हुए अनुभव
चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने ‘एक राष्ट्र-एक विधान’ विजन को आगे बढ़ाने के लिए लोकसभा के वरिष्ठ अधिकारियों से दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठकें कीं। यह चर्चा पटना में हुए अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में लिए गए संकल्पों के क्रियान्वयन के तहत की गई।
इस दौरान 36वें अंतरराष्ट्रीय विधान प्रारूपण प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत चंडीगढ़ पहुंचे 13 देशों के 27 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ कोर्स डायरेक्टर डॉ. के.एन. चतुर्वेदी और प्राइड के उप-सचिव सुनील मिनोचा भी मौजूद रहे। हरियाणा विधानसभा में युवा संसद, संवैधानिक मूल्यों का प्रचार, और महिलाओं-युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।
🔶 संविधान और लोकतंत्र से जोड़ने की दिशा में अहम योजनाएं
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि भविष्य में पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के प्रतिनिधियों को जोड़ते हुए बड़े स्तर पर कार्यक्रम चलाए जाएंगे ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा सके।
🎶 हरियाणवी रंग में रंगे विदेशी मेहमान
कार्यक्रम का एक रंगीन पहलू तब देखने को मिला जब चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विदेशी मेहमान हरियाणवी और राजस्थानी लोकधुनों पर थिरकने लगे। प्रसिद्ध शहनाई वादक लोकेश आनंद और उनकी टीम ने माहौल को संगीतमय बना दिया। हरविन्द्र कल्याण ने मेहमानों के साथ भोजन कर संसदीय प्रणाली पर अनुभव साझा किए।
