ЁЯУв Punjab рдореЗрдВ рд░рдЬрд┐рд╕реНрдЯреНрд░реА рд╕реЗ рдкрд╣рд▓реЗ рдЬрд░реВрд░реА рдЕрдкрдбреЗрдЯ! рддрд╣рд╕реАрд▓рджрд╛рд░реЛрдВ рдХреЛ DC рдиреЗ рджрд┐рдП рд╕рдЦреНрдд рдирд┐рд░реНрджреЗрд╢ рдЗрдВрддрдХрд╛рд▓ рди рдХрд░рд╡рд╛рдиреЗ рдкрд░ рд░рдЬрд┐рд╕реНрдЯреНрд░реА рдореЗрдВ рд╣реЛрдЧреА рджрд┐рдХреНрдХрдд, рдкреБрд░рд╛рдиреЗ рдХреЗрд╕реЛрдВ рдХреЛ рдирд┐рдкрдЯрд╛рдиреЗ рдХреЗ рдЖрджреЗрд╢

0
Screenshot 2025-04-16 012536

अमृतसर : जिला राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने अधिकारियों को रजिस्ट्री से पहले इंतकाल सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इंतकाल लंबित रहने के कारण रजिस्ट्री प्रक्रिया में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जिससे आम लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

डीसी ने स्पष्ट किया कि जिन क्षेत्रों में इंतकाल पेंडिंग हैं, वहां तहसीलदार निजी रुचि लेकर मामलों का त्वरित निपटारा करें। उन्होंने सब-रजिस्ट्रारों को निर्देश दिए कि कार्यालय में आने वाले नागरिकों को रजिस्ट्री में कोई परेशानी न हो, इसके लिए खुद निगरानी करें।

💻 ऑनलाइन प्रक्रिया पर ज़ोर

डीसी ने यह भी आदेश दिए कि जमीनों का इंदराज ऑनलाइन किया जाए, ताकि लोग घर बैठे ही अपने इंतकाल की स्थिति जान सकें। इसके अलावा, सरकारी फाइलों और जनसामान्य के कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।

🌾 ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को तुरंत राहत

बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसडीएम बाबा बकाला अमनदीप सिंह, एसडीएम अजनाला रविंदर सिंह अरोड़ा और जिला राजस्व अधिकारी नवकीरत सिंह रंधावा भी शामिल हुए। डीसी ने आदेश दिए कि ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के लिए तुरंत मुआवजा वितरित किया जाए और डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत फोटोग्राफी अनिवार्य रूप से करवाई जाए।

“सरकार की छवि उसके कामों से बनती है, इसलिए अधिकारी लोगों को बार-बार चक्कर न लगवाएं,” – साक्षी साहनी, डीसी अमृतसर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

рдпреЗ рд╕рдорд╛рдЪрд╛рд░ рднреА рдкрдврд╝реЗрдВ :