...

📰 पंजाब से फरीदाबाद तक फैला नकली नोट रैकेट बेनकाब! खन्ना से मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार क्राइम ब्रांच की छापेमारी में लैपटॉप, प्रिंटर, डाई बरामद; 1.94 लाख के नकली नोट जब्त, पेट्रोल पंप-ठेकों पर चला रहे थे नोट

0
Screenshot 2025-04-06 040143

खन्ना/फरीदाबाद (ब्यूरो): पंजाब के खन्ना से लेकर फरीदाबाद तक फैले नकली नोटों के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन आरोपी खन्ना के निवासी हैं। मुख्य सरगना राजेश उर्फ बबलू खन्ना में ही नकली नोट तैयार करता था, जिसे उसके साथी फरीदाबाद में मार्केट में चला रहे थे।

क्राइम ब्रांच बड़खल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर योगेश और विष्णु नामक दो आरोपियों को फरीदाबाद से पकड़ा। इनके पास से ₹1.94 लाख के 500-500 के नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि नकली नोट शुभम और प्रगट नामक युवकों ने दिए, जिन्हें बाद में खन्ना से गिरफ्तार कर लिया गया।

आखिरकार, पुलिस ने मास्टरमाइंड राजेश बबलू को भी दबोच लिया। उसके कब्जे से नकली नोट बनाने वाले उपकरण – लैपटॉप, प्रिंटर और डाई भी बरामद किए गए। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने नकली नोटों को शराब के ठेकों, पेट्रोल पंपों और छोटी दुकानों पर खपाया।

एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि गिरोह अब तक 500 के 12 नकली नोट मार्केट में चला चुका था, जिसकी कुल कीमत ₹6,000 है। मामले में एक अप्रैल 2025 को FIR नंबर दर्ज की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :