...

🌾 पानीपत में गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, आधा एकड़ फसल जलकर राख — समय रहते पहुंची दमकल टीम, बड़ा हादसा टला गांव उग्रा खेड़ी में किसान की मेहनत मिनटों में स्वाहा, ग्रामीणों ने उठाई मुआवजे की मांग

0
Screenshot 2025-04-06 034340

पानीपत (ब्यूरो): गांव उग्रा खेड़ी में शनिवार दोपहर को किसान कृष्ण पुत्र इंद्र सिंह मलिक के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई, जिससे करीब आधा एकड़ फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, वरना आसपास की 50 एकड़ फसल भी चपेट में आ सकती थी।

दमकल विभाग को दोपहर 3:17 बजे सूचना मिली, जिसके बाद सेक्टर-25 ट्रांसपोर्ट नगर फायर स्टेशन से एक गाड़ी तुरंत मौके पर भेजी गई। खेत में आग फैलने से पास में कटाई कर रहे किसान मनोज की कुछ गेहूं की पुलियां भी जल गईं। फायर नोडल अधिकारी अमित गोस्वामी ने बताया कि फुर्ती से पहुंची टीम ने आग को बढ़ने से रोक लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

पूर्व सरपंच व भाकियू के पूर्व जिला उपप्रधान बिंटू मलिक ने सरकार से कृषक को तुरंत मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी का इकलौता जरिया फसल होती है, ऐसे में नुकसान की भरपाई तत्काल की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :