हरियाणा के स्कूलों पर बड़ा फैसला! सरकार का सख्त आदेश, गैर-मान्यता प्राप्त स्कूल होंगे बंद शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिस, 2 दिन में देनी होगी रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए इन्हें तुरंत बंद करने के आदेश जारी किए हैं। इसको लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) रोहतक द्वारा एक आधिकारिक नोटिस भी जारी किया गया है।
क्या है सरकार का आदेश?
📌 राज्य में संचालित सभी गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाएगा।
📌 अगर किसी स्कूल को प्रशासन की मदद चाहिए, तो वह उपलब्ध कराई जाएगी।
📌 सभी संबंधित अधिकारियों को 2 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन हुआ सख्त, जल्द होगी कार्रवाई
शिक्षा विभाग ने यह कदम बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मान्यता प्राप्त संस्थानों को बढ़ावा देने के लिए उठाया है। आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
