हरियाणा में ₹500 में मिलेगा गैस सिलेंडर! जानिए कौन उठा सकता है योजना का लाभ हर घर हर गृहिणी योजना के तहत 50 लाख गरीब परिवारों को मिलेगा सस्ता LPG सिलेंडर

0
Screenshot 2025-03-24 094017

डेस्क: हरियाणा सरकार ने गरीब परिवारों को राहत देने के लिए “हर घर हर गृहिणी योजना” शुरू की है, जिसके तहत बीपीएल (BPL) और अंत्योदय (AAY) कार्ड धारकों को सिर्फ ₹500 में गैस सिलेंडर मिलेगा। सरकार इस योजना के तहत 50 लाख परिवारों को लाभ पहुंचाने की तैयारी में है।

योजना के लाभ

₹500 में मिलेगा गैस सिलेंडर (बाकी सब्सिडी सरकार सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी)
साल में अधिकतम 12 सिलेंडर खरीदने की सुविधा
गरीब परिवारों को रसोई गैस की सुविधा देकर आर्थिक बोझ कम करना

कैसे करें आवेदन?

  • स्थानीय प्रशासन या संबंधित विभाग से संपर्क करें

  • आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन फॉर्म भरें और जमा करें

  • सरकार ने ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी दी है

जरूरी दस्तावेज

📌 हरियाणा परिवार पहचान पत्र (PPP ID)
📌 आधार कार्ड
📌 LPG कनेक्शन की कॉपी (LPG ID, Consumer Number)
📌 PPP ID से लिंक मोबाइल नंबर
📌 महिला सदस्य के बैंक खाते की जानकारी

योजना के लिए पात्रता

हरियाणा का स्थायी निवासी होना अनिवार्य
परिवार की महिला सदस्य के खाते में ही सब्सिडी भेजी जाएगी
सालाना आय 1.80 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए
केवल BPL और AAY (गुलाबी कार्ड) धारक ही आवेदन कर सकते हैं

📌 कम कीमत पर गैस सिलेंडर पाने के लिए जल्द करें आवेदन!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *