लुधियाना में बड़ा पावर कट! घंटों गुल रहेगी बिजली, जानें कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित 17 मार्च को जरूरी मरम्मत कार्य के चलते कई इलाकों में दोपहर से शाम तक बंद रहेगी बिजली
लुधियाना: अगर आप लुधियाना में रहते हैं, तो 17 मार्च को लंबे पावर कट के लिए तैयार रहें! बिजली विभाग की ओर से इलाके में जरूरी मरम्मत कार्य और विभिन्न फीडरों की सर्विस के चलते कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
⚠ इन इलाकों में रहेगा असर
👉 12 बजे से शाम 6 बजे तक:
📍 11 के.वी अंबेडकर फीडर और 11 के.वी क्राउन फीडर से जुड़े इलाके
👉 3 बजे से शाम 6 बजे तक:
📍 11 के.वी दाना मंडी, 11 के.वी नेहरू विहार और 11 के.वी सब्जी मंडी फीडर से जुड़े इलाके
बिजली विभाग के एस.डी.ओ. शिव कुमार ने इलाका निवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह मरम्मत कार्य उपभोक्ताओं की बेहतर सेवा के लिए किया जा रहा है।
