टैक्स चोरों पर निगम का बड़ा एक्शन! मोहाली में 15 लाख बकाया पर सील हुई प्रॉपर्टी नोटिस के बाद भी नहीं भरा टैक्स, अब और प्रॉपर्टियां होंगी सील

0
Screenshot 2025-03-18 091845

मोहाली : प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों पर नगर निगम का शिकंजा कसता जा रहा है। 31 मार्च तक संपत्ति कर जमा करवाने की अंतिम तिथि से पहले ही सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में मोहाली गोल्फ रेंज (फेज-11) को 15 लाख रुपये का टैक्स न चुकाने पर सील कर दिया गया है।

नगर निगम कमिश्नर परमिंदर पाल सिंह ने बताया कि कमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी मालिकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, लेकिन कई लोग अब भी टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। निगम अब सख्त कानूनी कार्रवाई के मूड में है।

💰 अब तक वसूले गए 42 करोड़ रुपये

नगर निगम ने इस साल 50 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से अब तक 42 करोड़ रुपये एकत्र किए जा चुके हैं। 21 मार्च तक हर शनिवार और रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक टैक्स शाखा कार्यालय खुला रहेगा, ताकि लोग समय पर संपत्ति कर जमा कर सकें।

अगर बकाया टैक्स नहीं भरा गया तो जुर्माने और ब्याज के साथ वसूली की जाएगी। इसके अलावा, नोटिस के बावजूद टैक्स न चुकाने वालों की प्रॉपर्टी सील करने और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

🏢 और प्रॉपर्टियां होंगी सील!

नगर निगम कमिश्नर ने साफ कर दिया है कि होटल, शोरूम और अन्य कमर्शियल संपत्तियों के मालिकों को चेतावनी दी जा चुकी है। यदि वे जल्द ही बकाया टैक्स नहीं चुकाते तो उनकी प्रॉपर्टियां भी सील कर दी जाएंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *