बड़ी खबर: पंजाब में NOC के लिए अब नहीं होगी धक्के खाने की जरूरत! सरकार का सख्त आदेश स्पेशल ड्राइव में लंबित आवेदनों का निपटारा, छुट्टियों में भी खुलेगा दफ्तर
लुधियाना : अवैध कॉलोनियों में स्थित प्लॉटों के लिए NOC लेने की झंझट अब खत्म होने वाली है। वर्षों से एन.ओ.सी. के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे लोगों के लिए ग्लाडा (GLADA) ने स्पेशल ड्राइव शुरू करने का ऐलान किया है। नए CA संदीप कुमार ने पेंडिंग आवेदनों को जल्द से जल्द क्लियर करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि 2013 और 2018 की सरकार की नीति के तहत अवैध कॉलोनियों को रेगुलराइज करने के लिए NOC की अनिवार्यता लागू की गई थी। लेकिन, हजारों लोगों ने फीस भरने के बावजूद अभी तक अपनी NOC नहीं पाई थी, जिससे वे ग्लाडा दफ्तर के चक्कर लगाने को मजबूर थे।
अब नए सी.ए. संदीप कुमार ने पेंडिंग NOC को निपटाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। ग्लाडा कार्यालय अब छुट्टियों में भी खुला रहेगा और सोमवार से फील्ड में कैंप लगाकर मौके पर ही आवेदन निपटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। ग्लाडा अधिकारियों ने दावा किया है कि यह अभियान लंबित आवेदनों को जल्द खत्म कर देगा।
