पंजाब के स्कूलों में एग्जाम के बीच बड़ा आदेश! अब खुद बनेंगे प्रश्न पत्र SCERT का नया फरमान, 18 से 21 मार्च तक स्कूल स्तर पर तैयार होंगे पेपर
चंडीगढ़ डेस्क: पंजाब में प्राइमरी स्कूलों की वार्षिक परीक्षाओं के बीच एक बड़ा बदलाव किया गया है! SCERT पंजाब ने पहली से चौथी कक्षा तक की परीक्षा को लेकर नए आदेश जारी किए हैं।
🔴 क्या है नया आदेश?
✅ 17 से 21 मार्च 2025 तक वार्षिक परीक्षा होगी।
✅ 18 से 21 मार्च तक के प्रश्न पत्र स्कूल अपने स्तर पर तैयार करेंगे।
✅ पहले भेजे गए प्रश्न पत्र सिर्फ सैंपल के रूप में इस्तेमाल होंगे।
✅ परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
✅ SCERT ने सभी स्कूलों को सख्ती से निर्देशों का पालन करने को कहा।
यह आदेश शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, ताकि परीक्षा प्रणाली को और मजबूत किया जा सके।
