ED की शिकंजे में कांग्रेस का बड़ा नेता! भारत भूषण आशु से घंटों पूछताछ जारी सुबह से जालंधर स्थित ED दफ्तर में हो रही पूछताछ, दो दिन पहले मिला था समन!
पंजाब डेस्क: पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, वीरवार सुबह से ही जालंधर स्थित ED दफ्तर में उनसे पूछताछ हो रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनसे किस मामले में पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, भारत भूषण आशु को 2 दिन पहले ED ने समन जारी किया था, जिसके बाद वे आज सुबह जांच एजेंसी के दफ्तर पहुंचे। पूछताछ दोपहर तक जारी रही, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
गौरतलब है कि भारत भूषण आशु पंजाब कांग्रेस के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं और उनके खिलाफ ED की कार्रवाई से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस मामले में आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
