फिरोजपुर में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, लुटेरा गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार – हथियार और चोरी का सामान बरामद पेट्रोल पंप लूट की साजिश रच रहे थे आरोपी, पुलिस ने मौके पर दबोचा – 9 मोटरसाइकिल, 7 मोबाइल और हथियार बरामद

0
Screenshot 2025-02-01 073340

फिरोजपुर: जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान के तहत CIA स्टाफ फिरोजपुर ने लुटेरा गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी और स्नैचिंग के 9 मोटरसाइकिल, 7 मोबाइल फोन, तेजधार हथियार और बेसबॉल बैट बरामद हुए हैं। पुलिस ने इन्हें एक बड़ी लूट की योजना बनाते वक्त पकड़ा

पेट्रोल पंप लूट की बना रहे थे योजना, पुलिस ने किया गिरफ्तार

CIA स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ASI साहिब सिंह के नेतृत्व में ममदोट इलाके में गश्त कर रही थी, तभी गुप्त सूचना मिली कि रोहित उर्फ रोही, करण उर्फ निंजा, संदीप सिंह, करण सिंह और समरप्रीत सिंह हथियारों से लैस होकर पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने तुरंत शमशान घाट के पास छापा मारा और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

9 मोटरसाइकिल, 7 मोबाइल और हथियार बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी और स्नैचिंग के 9 मोटरसाइकिल, 7 मोबाइल फोन, तेजधार हथियार, किरचें और बेसबॉल बैट बरामद किए। सभी आरोपियों पर थाना ममदोट में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।

एक और आरोपी चोरी के बाइक समेत गिरफ्तार

इसके अलावा थाना ममदोट की पुलिस ने एएसआई गुरदेव सिंह के नेतृत्व में एक अन्य आरोपी अंश सिंह को चोरी के मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। उससे भी पूछताछ जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *