शंभू बॉर्डर पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, प्रदर्शन के दौरान एक और किसान की मौत धरने पर बैठे 65 वर्षीय किसान ने तोड़ा दम, अब तक शंभू बॉर्डर पर 13 किसानों की मौत

0
Screenshot 2025-01-31 220238

पंजाब डेस्क: शंभू बॉर्डर से एक और दुखद खबर सामने आई है। यहां जारी किसान आंदोलन के दौरान एक और किसान की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, संगरूर जिले के 65 वर्षीय किसान सुखदेव सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस तक ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक किसान पिछले 10 दिनों से शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहा था। अचानक सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें चिकित्सकीय सहायता दी गई, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

गौरतलब है कि अब तक शंभू बॉर्डर पर आंदोलन के दौरान 13 किसानों की जान जा चुकी है। वहीं, 31 अगस्त को किसान आंदोलन के 200 दिन पूरे होने पर पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों के किसान इकट्ठा होकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *