पंजाब में बेअदबी केस में बड़ा खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई खन्ना के शिवपुरी मंदिर में बेअदबी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, यूपी और दिल्ली में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा
खन्ना: पंजाब के खन्ना स्थित शिवपुरी मंदिर में 15 अगस्त को हुई चोरी और शिवलिंग खंडित करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब पुलिस ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कई ठिकानों पर छापेमारी कर इन आरोपियों को काबू किया।
बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी यूपी के अलीगढ़ और मेरठ जिलों से जुड़े हुए हैं, जबकि इनका एक साथी दिल्ली जेल में बंद है। इस ऑपरेशन में खन्ना, बटाला, नंगल और चंडीगढ़ पुलिस की अहम भूमिका रही।
हालांकि, पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। माना जा रहा है कि पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और लुधियाना रेंज की डीआईजी धनप्रीत कौर आज इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं, जिसमें कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
