पंजाब को मिलेंगे 60 नए PCS अफसर, कैबिनेट बैठक में अहम फैसलों की उम्मीद आज पंजाब कैबिनेट की बैठक में 60 नए पीसीएस पदों को मिल सकती है मंजूरी, सेशन कोर्ट और जीएसटी से जुड़े प्रस्तावों पर भी होगी चर्चा

0
Screenshot 2025-01-31 055725

चंडीगढ़: पंजाब में नौकरशाही को मजबूती देने के लिए आज की कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया जा सकता है। चंडीगढ़ सिविल सचिवालय में सुबह 11 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में 60 नए पीसीएस (PCS) अफसरों की भर्ती को मंजूरी मिलने की संभावना है। वर्तमान में राज्य में 310 पीसीएस अधिकारी कार्यरत हैं और इन नए पदों के जुड़ने से यह संख्या 370 तक पहुंच जाएगी।

इसके अलावा, मालेरकोटला की सेशन कोर्ट के लिए 36 नए पद सृजित किए जाएंगे। वहीं, जीएसटी से जुड़े कई तकनीकी विधेयकों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

पंजाब विधानसभा का सत्र 2 सितंबर से शुरू हो रहा है, इसलिए इस बैठक में पंचायत चुनावों से जुड़े कुछ अहम प्रस्ताव भी पेश किए जा सकते हैं। इसके अलावा, कई नई सरकारी परियोजनाओं पर भी विचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *