पंजाब में मौसम का नया अपडेट: इन 3 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा मौसम मॉनसून सुस्त, लेकिन जल्द होगी वापसी, इन जिलों में होगी बारिश
चंडीगढ़: पंजाब में मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में आज हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में पॉकेट रेन देखने को मिल सकती है। वहीं, अमृतसर, तरनतारन और पश्चिमी मालवा के इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
दो दिन बाद फिर एक्टिव होगा मॉनसून
- मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को पंजाब में मॉनसून के दोबारा सक्रिय होने की उम्मीद जताई है।
- इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, खासतौर पर पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर के लिए।
- अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
तापमान अपडेट
- अमृतसर: शनिवार को अधिकतम तापमान 35.6°C दर्ज किया गया।
- जालंधर: शनिवार शाम को अधिकतम तापमान 35.1°C रहा।
- पटियाला: अधिकतम तापमान 35°C दर्ज किया गया।
- मोहाली: शनिवार शाम को तापमान 34.4°C रहा।
आज आसमान में हल्के बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है। वहीं, तापमान 28 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
