अब राहत की सांस! सरकारी बसों की हड़ताल खत्म, 15 जनवरी को सीएम से होगी चर्चा पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल, सीएम भगवंत मान से वार्ता का मिला आश्वासन

0
Screenshot (296)

चंडीगढ़: पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने अपनी तीन दिवसीय हड़ताल को खत्म करने का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ प्रस्तावित बैठक के आश्वासन के बाद यह निर्णय लिया गया।

सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन कर्मचारियों को 15 जनवरी 2025 को सुबह 11:30 बजे पंजाब सिविल सचिवालय-1, चंडीगढ़ में मुलाकात के लिए बुलाया है। बैठक में यूनियन के अधिकतम पांच सदस्य अपनी मांगें रख सकेंगे।

गौरतलब है कि हड़ताल के चलते राज्य में करीब 3,000 बसें खड़ी हो गई थीं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासतौर पर प्राइवेट नौकरियों और अन्य कार्यों पर जाने वाले लोग काफी प्रभावित हुए। हालांकि, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के कारण सरकारी दफ्तरों और बैंकों में छुट्टी थी, लेकिन दैनिक यात्रियों के लिए यह स्थिति असुविधाजनक बनी रही।

300 से अधिक बसों पर ब्रेक लगने के साथ, आम जनता को आवाजाही में बाधा का सामना करना पड़ा। अब हड़ताल खत्म होने के बाद, यात्रियों को राहत मिलेगी और बस सेवाएं सुचारू रूप से चल सकेंगी।

यूनियन नेताओं ने बताया कि वे मुख्यमंत्री से मिलने के बाद अपनी मांगों के समाधान की उम्मीद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहल को कर्मचारियों ने सकारात्मक कदम बताया और हड़ताल खत्म कर जनता की सहूलियत को प्राथमिकता दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *