पंजाब के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने की बड़ी घोषणाएं उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 3.25 करोड़ रुपये का बजट, छात्रों को मिलेगा करियर मार्गदर्शन और इंडस्ट्री एक्सपोजर

0
Screenshot (294)

पंजाब डेस्क: पंजाब सरकार ने राज्य के छात्रों के लिए एक शानदार पहल की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में उच्च शिक्षा विभाग ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य के सरकारी कॉलेजों के छात्रों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

बजट में व्यवसाय और कौशल आधारित कार्यक्रमों के लिए 3.25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसका उद्देश्य छात्रों को वर्तमान समय के अनुसार दक्ष बनाना और रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि करियर मार्गदर्शन और काउंसलिंग के लिए अलग से 3.25 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। साथ ही, इंडस्ट्री विजिट और एक्सपोजर स्कीम के तहत छात्रों को औद्योगिक माहौल से अवगत कराने के लिए 2 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है, जिसमें से 33.44 लाख रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

इस पहल का मकसद छात्रों को करियर-उन्मुख शिक्षा और व्यावहारिक ज्ञान देना है, जिससे वे भविष्य में अपने करियर को लेकर सशक्त हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *