डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने किया उत्तराधिकारी का ऐलान, संगत में भावुक माहौल 45 वर्षीय जसदीप सिंह गिल बने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के नए उत्तराधिकारी, संगत को दिया नामदान का अधिकार

0
Screenshot (227)

जालंधर : राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों शुक्रवार सुबह जालंधर के जेल रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास केंद्र-1 पहुंचे। उनके साथ उनके नवनियुक्त उत्तराधिकारी जसदीप सिंह गिल भी मौजूद थे। जैसे ही संगत को उनके आगमन की सूचना मिली, हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए वहां पहुंच गए।

सत्संग पंडाल में संगत भावुक नजर आई, जहां बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने संगत को दर्शन दिए। यह पहली बार था जब जसदीप सिंह गिल उत्तराधिकारी के रूप में सार्वजनिक रूप से नजर आए। बाबा गुरिंदर सिंह ने 2 सितंबर को जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर सभी को चौंका दिया था।

संगत को नामदान का अधिकार

बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने जसदीप सिंह गिल को संगत को नामदान देने का अधिकार सौंपा है। 45 वर्षीय जसदीप सिंह गिल का चयन एक महत्वपूर्ण निर्णय है, जिससे डेरा की भावी दिशा और नेतृत्व पर संगत की निगाहें टिक गई हैं।

RSSB का आधिकारिक बयान

राधा स्वामी सत्संग ब्यास (RSSB) ने स्पष्ट किया है कि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों वर्तमान में डेरा के संत सतगुरु के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करते रहेंगे। जसदीप सिंह गिल को उनके उत्तराधिकारी के रूप में तैयार किया जा रहा है।

भावुक संगत की प्रतिक्रिया

उत्तराधिकारी की घोषणा के बाद संगत में भावुकता और उत्साह का माहौल है। संगत ने जसदीप सिंह गिल का स्वागत करते हुए डेरा प्रमुख के निर्णय का सम्मान जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *