चंडीगढ़ में ट्रैफिक अलर्ट: किसान आंदोलन के चलते कई रास्ते बंद, जानें वैकल्पिक मार्ग खेती नीति पर महापंचायत के कारण सरोवर पथ, सेक्टर-34 और अन्य प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट।

0
Screenshot (197)

चंडीगढ़: खेती नीति को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आज सेक्टर-34 से पंजाब विधानसभा तक कूच किया जाएगा। इस महापंचायत के चलते सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। प्रशासन ने 11 किसानों के प्रतिनिधिमंडल को आगे जाने की अनुमति दी है, लेकिन किसानों की मांगें जारी हैं।

पुलिस ने ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं और कई मार्गों को डायवर्ट या बंद कर दिया है:

  • सरोवर पथ: गौशाला चौक से बुड़ैल चौक और सेक्टर 33/34 लाइट प्वाइंट से न्यू लेबर चौक तक यातायात बंद।
  • सेक्टर-34: वी-4 रोड और सेक्टर-34 ए/बी वी-5 रोड पर यातायात डायवर्ट, श्याम मॉल और पोल्का बेकरी के पास टी-प्वाइंट प्रभावित।
  • दक्षिण मार्ग: सरोवर पथ की ओर जाने वाला मोड़ बंद।
  • शांति पथ: सेक्टर 33/45 लाइट प्वाइंट से सरोवर मार्ग की ओर जाने की अनुमति नहीं।
  • फैदा लाइट प्वाइंट: गौशाला चौक पर राइट टर्न पर प्रतिबंध।

ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों को सलाह दी है कि इन मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *