सिविल अस्पताल में पिस्तौल मिलने से मचा हड़कंप: जांच में निकली खिलौना
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच, डराने के लिए इस्तेमाल होने की आशंका
ठिंडा: त्योहारी सीजन के बीच सिविल अस्पताल की पार्किंग में पिस्तौल मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। पेड़ के नीचे पड़ी पिस्तौल को देखकर किसी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पिस्तौल की जांच की, तो वह खिलौना निकली।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस खिलौना पिस्तौल का इस्तेमाल किसी को डराने के लिए किया जा सकता है। हालांकि, इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंच सकता। मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
