बड़ी खबर: विरसा सिंह वल्टोहा ने छोड़ा अकाली दल, अकाल तख्त साहिब के आदेश के बाद लिया बड़ा फैसला

0
Screenshot (173)

विरसा सिंह वल्टोहा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने का किया ऐलान, अकाल तख्त साहिब के फरमान को किया स्वीकार।

पंजाब डेस्क: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा अकाली दल से विरसा सिंह वल्टोहा को निकालने के आदेश के बाद, वल्टोहा ने खुद ही अकाली दल को छोड़ने का फैसला किया है।

विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि आज श्री अकाल तख्त साहिब पर सिंह साहिबानों के सामने पेशी के बाद जारी किए गए आदेश को वह पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ स्वीकार करते हैं। इस आदेश के पालन के लिए उन्होंने खुद ही अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने का निर्णय लिया, ताकि शिरोमणि अकाली दल की नेतृत्व को किसी संकट का सामना न करना पड़े।

वल्टोहा ने अपने फैसले को पार्टी के लिए कठिनाइयों से बचाने के उद्देश्य से लिया है और पार्टी के हित में यह कदम उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *