Breaking News: गर्मी के बाद अब सताएगी कड़ाके की ठंड, IMD ने दी चेतावनी ला नीना के प्रभाव से दिसंबर-जनवरी में ठंड का प्रकोप, अक्तूबर तक मानसून का असर बरकरार।

0
Screenshot (167)

पंजाब डेस्क: इस साल भारत में मौसम का मिजाज अप्रत्याशित रहने वाला है। ला नीना के सक्रिय होने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, सितंबर के मध्य में ला नीना सक्रिय हो सकता है, जिससे मध्य दिसंबर से जनवरी तक ठंड का प्रकोप रहेगा।

मौसम विभाग का कहना है कि अक्तूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। यह स्थिति किसानों और आम जनता दोनों के लिए चिंता का विषय है।

मानसून का असामान्य व्यवहार:

इस साल का मॉनसून भी सामान्य नहीं रहा। जून में बारिश कम हुई, जबकि जुलाई और अगस्त में अच्छी बारिश दर्ज की गई। भारत में आमतौर पर मॉनसून 15 अक्तूबर तक समाप्त हो जाता है, लेकिन इस बार इसके लंबा खिंचने की संभावना है।

क्या है ला नीना?

ला नीना एक प्राकृतिक घटना है, जो वैश्विक जलवायु को प्रभावित करती है। यह तापमान में गिरावट का कारण बनती है और सर्दियों को अधिक तीव्र बना देती है। इस साल ला नीना का प्रभाव भारत में ठंड के नए रिकॉर्ड बना सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *