राधा स्वामी डेरा ब्यास के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, विशेष ट्रेनों का ऐलान रेल विभाग ने ब्यास सत्संग यात्रियों के लिए शुरू की अजमेर और जोधपुर से विशेष ट्रेनें
लुधियाना: राधा स्वामी डेरा ब्यास के श्रद्धालुओं के लिए रेलवे विभाग ने बड़ी राहत की घोषणा की है। ब्यास सत्संग में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेल विभाग ने अजमेर-ब्यास-अजमेर और जोधपुर-ब्यास-जोधपुर के लिए दो विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों से सत्संग में शामिल होने वाले लाखों श्रद्धालुओं को यात्रा में सहूलियत मिलेगी।
अजमेर-ब्यास-अजमेर विशेष ट्रेन
ट्रेन नंबर 09641 अजमेर-ब्यास स्पेशल 12 सितंबर को शाम 5:15 बजे अजमेर से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09642 ब्यास-अजमेर स्पेशल 15 सितंबर को दोपहर 5 बजे ब्यास से चलकर अगले दिन सुबह 9:45 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह ट्रेन मदार, किशनगढ़, जयपुर, अलवर, हिसार, धुरी, लुधियाना, और जालंधर सिटी समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में 2 थर्ड एसी, 18 स्लीपर क्लास, और 2 गार्ड कोच समेत कुल 22 कोच होंगे।
जोधपुर-ब्यास-जोधपुर विशेष ट्रेन
ट्रेन नंबर 04833 जोधपुर-ब्यास स्पेशल 19 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे जोधपुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04834 ब्यास-जोधपुर स्पेशल 22 सितंबर को दोपहर 3 बजे ब्यास से चलकर अगले दिन सुबह 9:15 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
यह ट्रेन पीपाड़ रोड, नागौर, बीकानेर, हनुमानगढ़, बठिंडा, धुरी, लुधियाना और जालंधर सिटी जैसे स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में भी 2 थर्ड एसी, 18 द्वितीय श्रेणी, और 2 गार्ड कोच समेत कुल 22 कोच होंगे।
