Punjab में सर्दी का प्रकोप: 21 जिलों में अलर्ट, शीतलहर के साथ बारिश की संभावना पंजाब में येलो अलर्ट जारी, वेस्टर्न डिस्टर्बन्स से मौसम में आएगा बदलाव
पंजाब डेस्क: पंजाब में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। शीतलहर और ठिठुरन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। साथ ही कल से वेस्टर्न डिस्टर्बन्स सक्रिय होने से बारिश के आसार भी जताए गए हैं। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ गई है।
किन जिलों में जारी हुआ अलर्ट?
मौसम विभाग ने जिन जिलों में अलर्ट जारी किया है, उनमें अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, लुधियाना, रूपनगर, पटियाला, गुरदासपुर, पठानकोट, फरीदकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, मानसा, संगरूर, बठिंडा, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), मलेरकोटला और फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं।
क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान?
मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण राज्य में अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही शीतलहर का असर भी जारी रहेगा। ठंड से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
