पलवल में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी! खेत में मिला मासूम, रेंग रहे थे कीड़े

0
Screenshot (89)

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की, गांव में फैला मातम

पलवल: हरियाणा के पलवल जिले के सौंद गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। शनिवार को गांव के ज्वार के खेतों में एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। शव को कपड़े में लपेटा गया था, और उस पर कीड़े रेंगते हुए मिले। स्थानीय लोगों ने इसे देखकर पुलिस को सूचना दी।

घटना का विवरण:
मुंडकटी थाना प्रभारी के मुताबिक, सुंदर नगर निवासी संजय और उनकी पत्नी सोनम शनिवार दोपहर पशुओं के लिए चारा लेने खेत में गए थे। वहां उन्हें कपड़े में लिपटा एक नवजात शिशु नजर आया। जब कपड़ा हटाकर देखा तो मासूम मृत पाया गया, और उसके शरीर पर कीड़े-मकोड़े रेंग रहे थे।

संजय ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर फैलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने नवजात का शव कब्जे में लिया और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। मामले की सच्चाई आरोपी के सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *