हरियाणा: होटल मालिक की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या, दो भतीजे गंभीर घायल
पैसों के विवाद ने ली जान, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद के अजरौंदा सेक्टर-15ए में एक होटल व जिम चलाने वाले व्यक्ति की लोहे की रॉड और पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के दो भतीजे, जो उसे बचाने पहुंचे थे, गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल के आइसीयू में भर्ती हैं। हत्या की वजह पैसों का लेन-देन बताई जा रही है।
शिवम नामक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चाचा राजू शर्मा उर्फ राजेश शर्मा का गांव के ही कल्लू पंडित के साथ पैसों का विवाद था। झगड़ा गांव के बाहर हुआ, जहां कल्लू पंडित और उसके साथी रॉड, लोहे के पाइप और डंडों से हमला कर रहे थे। बचाने के प्रयास में शिवम और उसके भाइयों पर भी हमला किया गया। चाचा को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की जांच जारी, आरोपी फरार
एएसआई कृष्ण गोपाल ने बताया कि जांच में पता लगाया जा रहा है कि विवाद की असली वजह क्या थी। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
