हरियाणा चुनाव: हिसार में नामांकन प्रक्रिया पूरी, अंतिम दिन दाखिल हुए 103 नामांकन पत्र

0
Screenshot (65)

हिसार जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन दाखिल, 13 सितंबर को होगी स्क्रूटनी और 16 सितंबर तक नामांकन वापसी।

हरियाणा : विधानसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन प्रक्रिया का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने जानकारी दी कि नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन हिसार जिले में कुल 103 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

हिसार जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपने नामांकन पत्र जमा किए। हिसार विधानसभा क्षेत्र से 20, आदमपुर से 15, हांसी से 22, नारनौंद से 11, बरवाला से 8, उकलाना से 9 और नलवा से 18 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।

स्क्रूटनी और नामांकन वापसी की तारीख:

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी नामांकन पत्रों की जांच 13 सितंबर को होगी। इसके बाद उम्मीदवार 16 सितंबर तक अपने नामांकन वापस ले सकते हैं।

नामांकन प्रक्रिया के सफल समापन के साथ ही चुनावी माहौल और तेज हो गया है। सभी पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच सियासी रणनीति बनाने का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *