हरियाणा चुनाव: कांग्रेस की तीसरी सूची के नाम पर 24 उम्मीदवारों की फर्जी लिस्ट वायरल, पार्टी ने बताया अफवाह

0
Screenshot (58)

कैथल से रणदीप सुरजेवाला और उचाना से बीरेंद्र घोगरियन को उम्मीदवार बताने वाली लिस्ट फर्जी, कांग्रेस ने जारी किया बयान।

हरियाणा : हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवारों की एक और फर्जी सूची वायरल हो रही है, जिसमें 24 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस वायरल लिस्ट में कैथल से रणदीप सुरजेवाला और उचाना सीट से दुष्यंत चौटाला के खिलाफ बीरेंद्र घोगरियन को मैदान में उतारने की बात कही गई है।

कांग्रेस के संचार विभाग के सचिव विनीत पुनिया ने इस सूची को फर्जी करार देते हुए कहा कि यह असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाह है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अब तक कोई ऐसी सूची जारी नहीं की है।

पहले भी वायरल हो चुकी है फर्जी सूची

यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस की फर्जी लिस्ट वायरल हुई हो। इससे पहले शनिवार को भी एक सूची वायरल हुई थी, जिसमें जगाधरी सीट से चौधरी अकराम खान को उम्मीदवार बनाए जाने का दावा किया गया था। कांग्रेस ने उसे भी फेक बताया था।

कांग्रेस का बयान

विनीत पुनिया ने कहा, “सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही यह सूची पूरी तरह फर्जी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता से अपील है कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें। आधिकारिक सूची जल्द ही कांग्रेस द्वारा जारी की जाएगी।”

फर्जी लिस्ट का असर

हरियाणा चुनाव के नजदीक आते ही इस तरह की फर्जी सूचियां और अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। कांग्रेस ने इस पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं और पार्टी ने इसे चुनावी प्रक्रिया को भटकाने की साजिश करार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *