बदरीनाथ हाईवे में नदी में गिरा वाहन , 14 की मौत

FB_IMG_1718517860105

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैतोली गांव के समीप शनिवार को एक टैंपो-ट्रैवलर के अलकनंदा नदी में गिरने से उसमें सवार 14 पर्यटकों की मौत हो गयी तथा 12 अन्य घायल हो गए।

गढ़वाल के पुलिस महानिरीक्षक केएस नगन्याल ने बताया कि हादसे का शिकार हुए पर्यटक चोपता घूमने जा रहे थे। गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय वाहन में 26 लोग सवार थे।

मृतकों में वाहन चालक करन सिंह भी शामिल है। दुर्घटना का शिकार हुए लोग उत्तर प्रदेश के नोएडा, मथुरा, झांसी, उत्तराखंड के हल्द्वानी, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश के रहने वाले थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे को ‘हृदयविदारक’ बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।’ मुख्यमंत्री धामी ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

 

ये समाचार भी पढ़ें :