श्रीदेवसुमन विविः शुक्रवार को घोषित किये गये इन विषयों के परीक्षाफल, कैसे देखें रिजल्ट, पढ़े रिपोर्ट

sds3

देहरादून। श्रीदेव सुमन विवि ने वार्षिक एवं सेमेस्टर परीक्षा के नतीजे घोषित करने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को विवि की ओर से पिछले मई माह में सम्पन्न कराये गये विभिन्न कोर्साे नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट पर सम्बन्धित विषयों के नतीजे देख सकते हैं।

विवि के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब विवि ने रिकार्ड समय में रिजल्ट घोषित करने शुरू कर दिए हैं। विवि के कुलपति ने बताया कि विवि राज्य सरकार के निर्धारित फार्मूले जिसमें एक परीक्षा, एक परिणाम की कार्ययोजना के अनुसार परिणाम घोषित किये जाने हैं।

बता दें कि मौजूदा समय में विवि 67 व्यवसायिक, 15 वार्षिक तथा 20 से अधिक परम्परागत पाठ्य संचालित किये जा रहे है। विवि से तकरीनब 217 शिक्षण संस्थान है जिनकी सेमेस्टर एवं वार्षिक परीक्षा मई माह में सम्पन्न हुई है।

तय कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाओं के नतीजे घोषित किये जाने पर विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष केन्द्रीकृत मूल्यांकन की व्यवस्था विवि द्वारा की गई है। छात्र-छात्राओं को कोई असुविधा ना हो इसके लिए अधिकारियों को अतिरिक्त समय में भी कार्य करने के निर्देश दिए गये हैं।

इन विषयों के नतीजे हुए घोषित

विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिबद्धता से कार्य करते हुए बी0एस0सी0 एनिमेशन, बी0एस0सी0 खाद्य विज्ञान, फैशन डिजाइनिंग, मतस्य विज्ञान, होटल मैनेजमेन्ट, एम0एस0सी0 इन्फाॅरमेशन टेक्नोलाॅजी, एम0एस0सी0 माइक्रोबायोलाॅजी, एम0एस0 डब्ल्यू, आदि विषयों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये हैं, जिन्हें विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.sdsu.co.in पर देखा जा सकता है।