लोकसभा चुनावः मसूरी पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रानी के लिए मांगे वोट

jp nadda ji

मसूरी। लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को होना है। मतदान के लिए अब चार दिन का ही वक्त बचे है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारक और प्रत्याशी जमकर चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मसूरी में पहुंचे। यहां उन्होंने टिहरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के लिए वोट मांगे।

यहां जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इंडिया गठबंधन को भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा बताया। जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि चार जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई और तेज होगी, लेकिन विपक्षी कहते हैं कि वो भ्रष्टाचारियों को बचाएंगे।

मंच से जेपी नड्डा ने बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि दस साल पहले राजनीति उदासीनता से भरी हुई थी। आम आदमी भी बोलता था कि राजनीति से कुछ नहीं बदलेगा, लेकिन आज दस साल के अंदर मोदी ने राजनीति की संस्कृति और परिभाषा को बदल दिया है।

जेपी नड्डा ने कोरोना काल में मोदी सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया है। जेपी नड्डा ने बताया कि कैसे पीएम मोदी ने कोरोना काल में कुछ कठोर फैसले लिए, जिस कारण करोड़ों लोगों की जान बच सकी. भारत ने दुनिया का सबसे तेज और बड़ा वैक्सीन प्रोगामा चलाया था, ये बदलते हुए भारत की तस्वीर है।

जेपी ने नड्डा ने कहा कि आज गांव की तस्वीर बदली है। सभी को उज्ज्वला गैस कनेक्शन मिल रहा है या नहीं। आयुष्मान भारत से सबका इलाज हो रहा है। आज प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत करीब तीन लाख गांवों को सड़क से जोड़ा गया है। आज मोदी सरकार ने नेतृत्व में घर-घर पानी पहुंच रहा है. आज देश की 40 प्रतिशत आबादी को पीएम मोदी ने हेल्थ कवर दिया है। पीएम मोदी ने सैनिक भाइयों को वन रैंक-वन पेंशन की सौगात दी है। मोदी सरकार ने उत्तराखंड में 947 किमी लंबी सड़क बनाई है. पहले बॉर्डर गांव को अंतिम गांव कहा जाता था, लेकिन अब उन्हें देश का प्रथम गांव कहा जाता है।

बता दें कि गढ़वाल लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह का सीधा मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार जोत सिंह गुनसोला से है. इस सीट पर निर्दलीय बॉबी पंवार भी कांग्रेस और बीजेपी को टक्कर देने का प्रयास कर रहे हैं। टिहरी लोकसभा सीट को जीतने के लिए कांग्रेस और बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। वैसे बीते तीन बार से यहां पर माला राज्यलक्ष्मी शाह लगातार जीत रही हैं और चौथी बार भी बीजेपी ने उन्हीं पर भरोसा जताया है।