उत्तराखण्ड विधान सभा सत्रः पहले दिन दिवंगत विधायकों को दी गई श्रद्धांजलि

375452245_720191833456125_2395626074760816531_n

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू हो गया है। पहले दिन प्रश्नकाल नहीं हुआ। सत्र के पहले दिन सदन के सदस्य रहे चंदनराम दास और कुंवर सिंह नेगी को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सत्र बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित किया गया।

बुधवार को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सदन पटल पर अनुपूरक बजट पेश करेंगे। बुधवार को अनुपूरक बजट पेश करने के साथ ही राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण समेत अन्य विधेयक, वित्त विभाग की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट, लेखा प्रत्यावेदन रिपोर्ट को सदन में पेश किया जाएगा।

छह सितंबर को प्रश्न काल होगा। सात सितंबर को जन्माष्टमी पर सार्वजनिक अवकाश है। आठ सितंबर को चर्चा के बाद अनुपूरक बजट पारित किया जाएगा। आगे के सदन की कार्यवाही के लिए छह सितंबर को कार्यमंत्रणा की बैठक होगी।