आजम खान का विवादित बयान, बोले- ‘बच्चा मां के पेट से पैदा होने से पहले पूछता है कि…’

Azam khan

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले नेताओं की बयानबाजी काफी चर्चा में है. वहीं समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान के बयान भी सुर्खियों में हैं. अब एक बार फिर सपा नेता ने फिर विवादित बयान दिया है. पूर्व विधायक का ये बयान रामपुर उपचुनाव में प्रचार के दौरान आया है.

आजम खान ने कहा, “जो आज हमारे और तुम्हारे साथ हुआ है. चार सरकारों में अगर मैंने ऐसा किया होता तो बच्चों तुम्हारी मुस्कुराहटों की कसम खाकर कहता हूं. बच्चा मां के पेट से पैदा होने से पहले पूछता है कि पूछ लो आजम खान से कि बाहर निकलना है कि नहीं.”

पहले भी सुर्खियों में रहा है ये बयान

हालांकि इससे पहले भी सपा नेता ने कहा था, “मैरी मौत चाहते हो तो मार लोग मुझे. मुझे यहां गोली मार दो. खुदा की कसम वो मौत मेरी जिंदगी की तकलीफों से सस्ती होगी. तुम्हें मालूम है, हम जुल्म के कितने पहाड़ सह रहे हैं. हमपर हंसो, बेच दो अपना जमीर, बेच डालो इनके टके के लिए और बता डालो उन अफसरों को जो हमारी बर्बादी चाहते हैं. ये जलसा नहीं है. तुमसे इंसाफ लेने आया हूं.”