दिवाली से पहले देश में बढ़ने लगा कोरोना, 24 घंटे में आए 2,41 नए केस, 20 की मौत

Coronavirus. The virus has four surface proteins: E, S, M and HE

वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी थोड़ी चिंता की खबर है। धनतेर और दिवाली से पहले देश में कोरोना के नए मामले में तेजी देखी जा रही है। बुधवार के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में तेजी दर्ज की गई है। इसके बाद देश में आज कोरोना के 2,000 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 2,141 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 20 लोगों की जानें गई है। इससे पहले बुधवार को देश में कोरोना संक्रमण के 1,946 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 10 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 195 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 2,141 नए केस सामने आए हैं जबकि 20 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 2,579 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 25 हजार 510 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 458 की कमी दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 36 हजार 517 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 82 हजार 64 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 943 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.76 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.06 प्रतिशत शामिल है। वहीं डेली पाजिटिविटी दर 0.85 फीसद है।

सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 219 करोड़ 46 लाख, 34 हजार 236 तक पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 4 लाख 90 हजार 711 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।