सैफई से हरिद्वार के लिए रवाना हुए अखिलेश यादव, तस्वीरों में चाचा शिवपाल और भाई धर्मेंद्र के अलावा ये आए नजर
मुलायम सिंह यादव की अस्थियां सोमवार को विसर्जीत की जाएंगी. इसके लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सैफई से रवाना हो गए हैं. इसकी तस्वीरें सपा ने ट्विटर (Twitter) पर शेयर की हैं. सपा प्रमुख के साथ तस्वीरों में उनके परिवार के कुछ लोग भी नजर आए हैं.
श्रद्धेय नेताजी की अस्थियां लेकर परिवार सहित सैफई से हरिद्वार के लिए निकले श्री अखिलेश यादव जी। pic.twitter.com/T9ZnoxBxl5
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 17, 2022
ये भी जा रहे हैं हरिद्वार
बता दें कि अखिलेश यादव के साथ लगभग पूरा परिवार हरिद्वार जा रहा है. वे सैफई स्थित हवाई पट्टी से देहरादून जाएंगे, वहां से वे सभी हरिद्वार जाएंगे. अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव भी साथ जा रहे हैं. इसके अलावा शिवपाल के पुत्र आदित्य यादव, मुलायम सिंह के छोटे भाई अभयराम यादव, अभयराम के पुत्र धर्मेंद्र यादव और अनुराग यादव भी हरिद्वार जा रहे हैं.
इन लोगों के अलावा मुलायम के दूसरे भाई राजपाल यादव, राजपाल के दोनों पुत्र अभिषेक यादव, आर्यन यादव, मुलायल के पौत्र तेजप्रताप यादव और नेताजी के बहनोई आजन्ट सिंह यादव समेत करीब 20 लोग हरिद्वार जा रहे हैं.
