विधानसभा में अखिलेश यादव और सीएम योगी के बीच जमकर चले जुबानी तीर, 10 प्वाइंट में पढ़ें बड़ी बातें

AKHILESH AND YOGI

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के मानसून सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है. इस दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े किए. उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का नाम लिए बिना निशाना साधा. जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख पर जमकर पलटवार किया.

अखिलेश यादव के जुबानी हमले

  • यूपी में डॉक्टरों ने इलाज से हाथ खड़े कर लिए हैं और अस्पताल में लापरवाही से लोगों की जान जा रही है.
  • कन्नौज में अस्पताल में कुत्ते ही कुत्ते दिखे हैं, दवाईयां और मशीनें नहीं है.
  • झोला छाप डॉक्टर इलाज कर रहे हैं, मरीजों की जान जा रही है.
  • मरीज चारपाई पर अस्पताल जा रहे हैं और अस्पतालों में पानी भरा पानी भर जाता है.
  • मंत्री अस्पतालों में जाते हैं और केवल छापा मारते हैं. छापामार मंत्री के छापों का क्या असर हो रहा है?

सीएम योगी का जबरदस्त पलटवार

  • सपा सरकार के दौरान 2017 से पहले सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद कर दिए गए थे और अस्पतालों में डॉक्टर नहीं थे.
  • जिला अस्पतालों की स्थिति भी दयनीय हो गई थी, ज्यादातर सीएचसी बंद होने के कारगार पर थे.
  • सपा प्रमुख को बोलते-बोलते बहुत सारी बातें याद आती हैं लेकिन सपने जब तार-तार होंगे तो उसका दुख होता है.
  • उनकी बातों से वो दुख झलक भी रहा था, लेकिन हमें जनता के फैसलों को स्वीकार तो करना ही पड़ेगा
  • नेता प्रतिपक्ष दूसरों को केवल उपदेश देते हैं लेकिन कोरोना महामारी के दौरान पता नहीं वे कहां गए थे. हमलोगों ने तो कभी नहीं देखा.

दरअसल, पहले अखिलेश यादव ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ किए. जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद खड़े होकर जवाब दिया.