पाकिस्तानी नाव से 200 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त

boat-1639976595

भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते को बड़ी कामयाबी मिली है। भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद निरोधी संयुक्त दस्ते आज सुबह भारतीय जल क्षेत्र में एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा है। भारतीय जल सीमा के अंदर 6 मील, लगभग 9 किलोमीटर, घुसपैठ की थी।

तलाशी के दौरान पाकिस्तानी नाव ने 200 करोड़ रुपये मूल्य के 40 किलोग्राम ड्रग्स बरामद हुई है। पाकिस्तानी नाव को गुजरात के जखाऊ तट से 33 समुद्री मील दूर भारतीय तटरक्षक बल की दो तेज आक्रमण नौकाओं द्वारा पकड़ा गया था।

बोट के पाकिस्तानी चालक दल और बोट को आगे की जांच व कार्रवाई के लिए जाखू लाया जा रहा है।